{"_id":"6a577ae5a36012631202d585","slug":"the-government-should-constitute-the-paramilitary-forces-welfare-board-without-delay-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164790-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अर्धसैनिक बल कल्याण बोर्ड का शीघ्र गठन करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अर्धसैनिक बल कल्याण बोर्ड का शीघ्र गठन करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोगली में सेवानिवृत्त सैनिकों ने अलग-अलग मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल कल्याण समिति नोगली इकाई की त्रैमासिक बैठक दुर्गा माता मंदिर नोगली में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बेष्टू ने की। इस दौरान कई मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक में बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य अर्धसैनिक बल कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद लाल नेहरटू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अर्धसैनिक बल कल्याण बोर्ड के शीघ्र गठन की मांग उठाई। बैठक में अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही जिन सेवानिवृत्त कर्मियों के कैंटीन कार्ड नहीं बने हैं, उनसे शीघ्र कार्ड बनवाने का आग्रह किया गया।
समिति के महासचिव सीआर कौशल ने कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर समिति के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने सभी पेंशनरों से अगली बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की जा सके। इस अवसर पर ज्ञान चंद शर्मा, हंस राज ठाकुर, मोघी राम वर्मा, हरजीत, देवी दास, श्यामा नंद, गोकल राम चौहान, हीरा नंद डोगरा, दीवान चंद और हरबंस शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।