फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat level volleyball competition in Kyav from

Rampur Bushahar News: क्याव में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 11 से

Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
. विजेता टीम को मिलेगी 32 हजार इनामी राशि और कप
विज्ञापन


. प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी आयोजक कमेटी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की 15/20 घाटी के क्याव में 11 अगस्त से पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। सुभाष युवक मंडल क्याव की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष यशवंत जिश्टू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष यशवंत जिश्टू ने कहा कि 10 अगस्त को लाइव टाइज डाली जाएगी और मैच की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह प्रतियोगिता 14 अगस्त तक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि विजेता टीम को 32 हजार नकद राशि और कप से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 16 हजार और कप से सम्मानित जाएगा। वहीं प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। इस मौके पर युवक मंडल के उपाध्यक्ष महेश, सचिव रशवीर ठनेल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र और स्टोर कीपर संदीप सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article