सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Professor was treated rudely at the annual function

Rampur Bushahar News: वार्षिक समारोह में प्रोफेसर से अभद्र व्यवहार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर की शिकायत पर दो आरोपियों पर मामला दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में वार्षिक समारोह के दौरान हंगामा करने और एक सहायक प्रोफेसर को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के सहायक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार ने मामले की लिखित शिकायत नेरवा थाना में दी है। शिकायत में बताया है कि दोपहर करीब 2:45 बजे जब कॉलेज में वार्षिक समारोह चल रहा था, उसी दौरान प्रज्वल जल्पाइक निवासी नेरवा अपने एक अज्ञात साथी के साथ कॉलेज के हॉल में पहुंचा। दोनों ने सहायक प्रो. वीरेंद्र कुमार को जबरन रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गालीगलौज की। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों ने कॉलेज में चल रहे वार्षिक समारोह के दौरान माहौल खराब करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article