{"_id":"69b9553f9cf30d4c800d6ed0","slug":"teach-people-the-tricks-of-cultivation-of-medicinal-plants-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156252-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोगों को सिखाए औषधीय पौधों की खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोगों को सिखाए औषधीय पौधों की खेती के गुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दत्तनगर में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष ग्राम मेले का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आयुष विभाग रामपुर ने मंगलवार को पंचायत भवन दत्तनगर में आयुष ग्राम मेले का आयोजन किया। मेले में लोगों को औषधीय पौधों की खेती के गुर सिखाए। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और पारंपरिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। रामपुर डीएफओ गुर हर्ष सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। रामपुर की बीएमओ रोहिणी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयुष मेले में बीपी, शुगर, बीएमआई सहित अन्य जांच की गई। 243 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।मेले का मुख्य आकर्षण औषधीय पौधों की खेती पर आयोजित कार्यशाला रही। जोगेंद्रनगर से आए विशेषज्ञों ने औषधीय पौधों जैसे अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी और एलोवेरा की व्यावसायिक खेती के बारे में लोगों को जानकारी दी। किसानों-बागवानों को बताया कि वे अपनी आय बढ़ाने के लिए औषधीय पौधों को वैज्ञानिक तरीके से कैसे उगा सकते हैं। ग्रामीणों को घर पर औषधीय वाटिका तैयार करने के लिए तैयार पौधे वितरित किए। मेले में योग शिविर भी लगाया गया। लोगों को योग आसन के तरीके बताए गए। योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। जड़ी-बूटियों की पहचान के लिए विशेष स्टॉल लगाए। बीएमओ रोहिणी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में किसानों-बागवानों और अन्य लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के गुर सिखाए गए।
Trending Videos