सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sewerage leakage is causing damage to apple orchards and homes

Rampur Bushahar News: सीवरेज लीकेज से सेब के बगीचों और घरों को पहुंच रहा नुकसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sewerage leakage is causing damage to apple orchards and homes
निचार में एकलव्य स्कूल से निकल रही सीवरेज की गंदगी रास्ते में बह रही। संवाद
विज्ञापन
. वातावरण भी हो रहा प्रदूषित, बीमारियां फैलने का अंदेशा
Trending Videos

. बागवानी मंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
. उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, चेताया-जल्द समस्या नहीं सुलझी तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल निचार के सीवरेज टैंक से काफी समय से लीकेज हो रही है। अब यह समस्या बढ़ गई, जिससे स्थानीय ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। सीवरेज का दूषित पानी न केवल पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका के मुख्य स्रोत सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीवरेज टैंक से गंदा पानी लोगों के घरों और सेब के बगीचों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी के कारण सेब के पेड़ सूखने लगे हैं, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र में फैली दुर्गंध से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को लेकर डेढ़ महीने पहले ग्रामीणों ने मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा था। उस समय मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। समस्या का समाधान न होने पर बुधवार को निचार के ग्रामीणों ने उपायुक्त अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज टैंक की लीकेज को युद्ध स्तर पर तुरंत दुरुस्त किया जाए। बगीचों और मकानों को हो रहे नुकसान का उचित आकलन कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो मजबूर होकर सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेस निचार के अध्यक्ष रोहित नेगी, पूर्ण, सुमित, अमित सिंह, सनम, हीरा देवी, रामचरनी, प्रेम लता और कृष्ण भगती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed