सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sewerage scheme in Bhavnagar remains unimplemented even after decades

Rampur Bushahar News: भावानगर में दशकों बाद भी सिरे नहीं चढ़ी सीवरेज योजना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sewerage scheme in Bhavnagar remains unimplemented even after decades
भावानगर बाजार में खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी। संवाद
विज्ञापन
. खुले में बह रही सीवर की गंदगी, बीमारियों को न्योता
Trending Videos


मुख्य बाजार, आरएस कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर परेशानी झेल रहे लोग



संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। भावानगर में ढाई दशक बाद भी सीवरेज योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस कारण सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही है। खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी बीमारियों को न्योता दे रही है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों, मुख्य बाजार, आरएस कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। सीवरेज प्रणाली के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार है, लेकिन बजट को मंजूरी नहीं मिल रही है। ऐसे में आरएस कॉलोनी, बीएसएनल कार्यालय क्षेत्र, व्यापारिक परिसर, स्थानीय बाजार भावानगर और बिजली बोर्ड कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में गंदा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। स्थानीय लोगों के अलावा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। निचार खंड की 22 पंचायतों के हजारों लोगों का राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों समेत कई अन्य कार्यों को लेकर रोजाना उपमंडल मुख्यालय भावानगर आना-जाना लगा रहता है। सड़क पर खुले में बह रहा सीवरेज का गंदा पानी क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कई साल से ग्रामीण सरकार, जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से भावानगर कस्बे को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। पूर्व प्रधान बरी पंचायत विनोद जिंटू, पूर्व प्रधान निचार बसंती नेगी, पूर्व प्रधान रूपी रघुदास नेगी, पूर्व प्रधान चौरा विजय नेगी, पूर्व प्रधान तंराडा हरि भगत नेगी, पूर्व प्रधान सुंगरा आराधना नेगी, पूर्व उप प्रधान सुंगरा अजय नेगी और पूर्व उप प्रधान नाथपा संजय कुमार नेगी ने सरकार और जिला प्रशासन से भावानगर को जल्द सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग उठाई है।




सीवरेज प्रणाली निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। डीपीआर बनकर तैयार है। बजट के अभाव के कारण आगामी कार्य नहीं हो सका है। बजट का प्रावधान होते ही प्रशासनिक मंजूरी के लिए औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। -- अभिषेक शर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article