सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   soldiers honoured in rampur

Rampur Bushahar News: एकल अभियान अंचल ने सैनिकों को किया सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
soldiers honoured in rampur
सरस्वती विद्या मंदिर समोली में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने वाले सैनिक व अन्य। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहड़ू। एकल अभियान अंचल रोहड़ू के गतिविधि विभाग की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर समोली में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जय लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान सुलक्षणा और रक्षा उपस्थित रहीं। मंच संचालन शिल्पा ने किया। बबीता नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि, अमन नेगी ने विशिष्ट अतिथि शिरकत की। करीब 52 पूर्व और वर्तमान सैनिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैनिकों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता दक्षिण हिमाचल के संगठन मंत्री एवं संभाग प्रमुख अजय गजटा ने एकल अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 1988 में झारखंड के गुमला से शुरू हुआ यह अभियान आज भी निरंतर कार्य कर रहा है। एकल अभियान के तहत बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने पर विशेष जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभाग अध्यक्ष शिमला सुनील ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग समाज की सबसे बड़ी शक्ति है, जिस पर नशे के माध्यम से प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने सभी से नशे के प्रति जागरूक रहने और बच्चों को इससे दूर रखने की अपील की। सहायक कमांडेंट प्यारे लाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि जीवन में छोटे-छोटे नियमों का पालन करना जरूरी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सैनिकों के त्याग, बलिदान और देश प्रेम को सम्मान देना रहा।
कार्यक्रम में ग्रामोत्थान स्टेट कोऑर्डिनेटर मोहन रांटा, संभाग गतिविधि प्रभारी प्रदीप भारद्वाज, संभाग अभियान प्रमुख आयुष, संभाग गतिविधि प्रमुख बिशन सिंह, अंचल सचिव संजीव दुला, अंचल समिति सदस्य संजीव मेहता, संजीव नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed