सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election: Four Members of the Same Family to Face Off in Ward Member Election in Chaupal

Himachal Election: चौपाल में वार्ड सदस्य के चुनाव में आमने-सामने होंगे एक ही परिवार के चार सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

 नगर पंचायत चौपाल में इस बार चुनावी माहौल कुछ अलग ही रंग में नजर आ रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-पांच ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

Himachal Election: Four Members of the Same Family to Face Off in Ward Member Election in Chaupal
अनूप कुमार,सागर सिंह, विजयलक्ष्मी व अमृता मलिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नगर पंचायत चौपाल में इस बार चुनावी माहौल कुछ अलग ही रंग में नजर आ रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-पांच ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वार्ड में एक ही परिवार के चार सदस्य आमने-सामने हैं। इस वार्ड से पति-पत्नी, भाई और चाची ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर-पांच से सगे भाई अनूप कुमार और सागर सिंह ने नामांकन पत्र भरा है। साथ ही सागर सिंह की पत्नी विजयलक्ष्मी और दोनों भाइयों की चाची अमृता मलिक ने भी नामांकन भरा है। 

Trending Videos

इस पारिवारिक मुकाबले ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब सबकी नजरें 6 मई की तारीख पर टिकी हैं, जब नाम वापसी के बाद स्थिति साफ होगी। नगर पंचायत चौपाल के सात वार्डों में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड-एक से संजीव और रवि, वार्ड-दो से रीतू, रीना और सुनीता, वार्ड-तीन से मोनिका, मंगत राम और रविंद्र चंदेल, वार्ड-नंबर चार से नीलम कुमारी और सत्या मधाइक, वार्ड नंबर-पांच से विजयलक्ष्मी, सागर सिंह, अनूप कुमार, अमृता मलिक और संदीप, वार्ड-छह से सुषमा और उषा और वार्ड नंबर-सात से पोमिता ठाकुर और मीना चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरवा पंचायत में दो वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे
नगर पंचायत नेरवा में भी चुनावी तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। यहां सात वार्डों में 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड नंबर-दो (अनुसूचित महिला) से मीना देवी और वार्ड नंबर-छह से संधीरा का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। वार्ड नंबर-तीन में सबसे अधिक हलचल है, जबकि वार्ड नंबर-चार में तिकोना मुकाबला बन रहा है। वार्ड नंबर-पांच और सात में भी सीधी टक्कर के आसार हैं, जिससे चुनाव और रोचक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed