सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly Election Results: Jairam Thakur says—Whichever state CM Sukhu visited, the Congress was completely wi

Assembly Election Result: जयराम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू जिस भी राज्य में गए, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ

संवाद नयूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 वर्ष के दमन का अंत हुआ है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बधाई के पा

Assembly Election Results: Jairam Thakur says—Whichever state CM Sukhu visited, the Congress was completely wi
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 वर्ष के दमन का अंत हुआ है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के लिए प्रचारक नहीं, बल्कि भाजपा की जीत का संकेत बनते जा रहे हैं। वह जिस भी राज्य में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनकर गए, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और भाजपा की सरकार बनी, जो उनकी विफल कार्यशैली का राष्ट्रीय प्रमाण है।

Trending Videos

मंडी में पत्रकारवार्ता के दौरान जयराम ने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वे केवल मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए नियम विरुद्ध कार्य न करें, अन्यथा भविष्य में उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्बहुत से अधिकारी उनके पास आए। बताया कि सीएम बार-बार अपनी कही हुई बातों को ही लिखवाने का दबाव बनाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Assembly Election Results: Jairam Thakur says—Whichever state CM Sukhu visited, the Congress was completely wi
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मात्र 72 हजार रुपये के खर्च पर जांच बैठाकर प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना को बंद करने की साजिश रच रही है। सीएम सुक्खू बार-बार पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन पर टिप्पणियां करके चिकित्सक वर्ग की भावनाओं का मजाक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उन चार लोगों की जानकारी भी साझा की, जिनका इस तरह का उपचार हुआ है। जयराम ठाकुर ने कहा कि दो के उपचार पर 17200-17200, तीसरे के उपचार पर 19 हजार और चौथे मरीज के उपचार पर 14400 रुपये खर्च हुए हैं। यह उपचार हिमकेयर योजना के तहत हुआ है और इन पर सीएम जांच बैठाकर योजना को बंद करने की साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निवर्तमान मेयर वीरेंद्र भट्ट, मंडी के सह प्रभारी भीमसेन शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, मोदी नेतृत्व पर जनता की मुहर : परमार
भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में सोमवार को तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्यार सिंह कंवर, संजय ठाकुर, कुसुम, किरण बावा, पारुल, किशोर सहित अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता की मुहर है। विपिन परमार ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत यह स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा रखती है और भाजपा की नीतियों को स्वीकार कर रही है। यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और भाजपा की विचारधारा की विजय है। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां 15 वर्षों बाद सत्ता परिवर्तन तय नजर आ रहा है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की विदाई हो गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति लंबे समय से क्षेत्रीय बनाम राष्ट्रीय दलों के बीच संघर्ष का केंद्र रही है, लेकिन इस बार जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed