सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special revision programme of voter list continues

Rampur Bushahar News: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Trending Videos

राज्य चुनाव आयोग ने पंचायतों एवं शहरी निकायों के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल को नई पात्रता तिथि निर्धारित की है, जिसके आधार पर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय निकायों के चुनाव 31 मई तक संपन्न कराए जाने हैं। इसी के मद्देनजर यह विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें। जारी कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां 28 मार्च तक संबंधित प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत की जा सकेंगी। इनके निपटारे की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल और अपीलों के निपटारे की तिथि 17 अप्रैल 2026 तय की गई है। अंतिम मतदाता सूची 20 अप्रैल 2026 तक प्रकाशित कर दी जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम उन पंचायतों और शहरी निकायों पर लागू नहीं होगा, जहां हाल ही में गठन, पुनर्गठन या परिसीमन की प्रक्रिया हुई है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पूरक मतदाता सूचियां तैयार कर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और यह सूची आगामी चुनावों में उपयोग में लाई जाएगी। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed