सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The command of Laxmi Narayan Club Kumsu was handed over to Sher Singh

Rampur Bushahar News: शेर सिंह को सौंपी लक्ष्मी नारायण क्लब कुमसू की कमान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The command of Laxmi Narayan Club Kumsu was handed over to Sher Singh
लक्ष्मी नारायण कमेटी कुमसू की नई कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
ऐतिहासिक ठिरशू मेले में स्वांग नृत्य पेश कर संस्कृति संजोने का देंगे संदेश
Trending Videos


आयोजन को लेकर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लक्ष्मी नारायण क्लब कुमसू की बैठक पूर्व अध्यक्ष रंजीत मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन करने का फैसला लिया गया। वहीं, ठिरसू मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी मंथन किया गया। बैठक में शेर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। निशांत को उपाध्यक्ष, सुरेश रोथला को सचिव, देविंद्र मेहता को कोषाध्यक्ष और हरविंद्र को स्टोर कीपर चुना गया। दीपक मेहता को स्टेज सचिव और सुरेश मेहता को मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई। रंजीत मेहता को मुख्य सलाहकार और नरेश कुमार को सलाहकार का दायित्व दिया गया। इसके अलावा भजन दास, हीरालाल, अभिषेक मेहता, ऋतिक मेहता, अतुल मेहता, अनमोल, आशीष, साहिल, मुकेश मेहता, विनोद मेहता और राजकुमार को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया। दीपक मेहता ने कहा कि अप्रैल में अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू के परिसर में ऐतिहासिक ठिरशू मेला मनाया जाएगा। मेले में स्थानीय लोग स्वांग नृत्य पेश कर संस्कृति संजोने का संदेश देंगे। वहीं, लोक गायक भी अपनी शानदार प्रस्तुति से धमाल मचाएंगे। आगामी बैठक 29 मार्च को होगी और ठिरशू मेले के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article