बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The road connecting Khaneri Hospital will be rejuvenated.

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क का होगा कायाकल्प

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई चरण-4 में 2 किमी सड़क सुधार को मंजूरी
Trending Videos

सात पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
2.53 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण और टारिंग का काम
सेब सीजन में जाम से मिलेगी राहत
ग्रामीणों और मरीजों के लिए आसान होगा आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल को रचोली पंचायत से जोड़ने वाली सड़क की जल्द हालत सुधरेगी। अस्पताल कॉलोनी से सरलापरोग तक करीब दो किलोमीटर सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत कायाकल्प किया जाएगा।
इस सड़क के दुरुस्त होने से उपमंडल की सात पंचायतों के हजारों ग्रामीण, किसान, बागवान और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। सेब सीजन के दौरान बागवानों को अब जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। रामपुर नगर परिषद के वार्ड-9 खनेरी से रचोली पंचायत को जोड़ने वाली अस्पताल कॉलोनी-सरलापरोग सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी। तंग सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई थी। क्षेत्र के लोग पिछले एक दशक से अधिक समय से सड़क सुधार की मांग कर रहे थे। अब केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस सड़क के सुधारीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 2.53 करोड़ रुपये की लागत से 1.96 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण, मेटलिंग और टारिंग का कार्य किया जाएगा। सड़क के बेहतर होने से रचोली, धारगौरा, मशनू, गोपालपुर, किन्नू, नोग वैली की लालसा और डंसा पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। रचोली पंचायत में हर वर्ष सेब सीजन के दौरान तंग सड़क के कारण कई-कई घंटे जाम की स्थिति बनती थी। इससे बागवानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। यह सड़क अब एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोगी साबित होगी।
सड़क के निर्माण से मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अभी ग्रामीणों को वाया रचोली-पाटबंगला होकर अतिरिक्त दूरी तय कर अस्पताल पहुंचना पड़ता है, लेकिन अब वे सीधे अस्पताल तक पहुंच सकेंगे।
पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत अस्पताल कॉलोनी से सरलापरोग सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। विभाग टेंडर प्रक्रिया में जुटा हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-अंकुश जम्वाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed