{"_id":"69f1f1f2cbd44422730c784a","slug":"travel-on-nh-5-will-be-safe-four-bridges-will-be-built-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-159160-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच-पांच पर सुरक्षित होगा सफर, बनेंगे चार पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच-पांच पर सुरक्षित होगा सफर, बनेंगे चार पुल
विज्ञापन
एनएच पांच खेखर खड्ड में चल रहा पुल निर्माण का कार्य। संवाद
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट बने चार स्थानों पर 45.25 करोड़ से बनेंगे पुल
पशाडा में 125, खेखर में 35, भैरा खड्ड और मच्छाडा खड्ड में 50-50 मीटर लंबे पुल बनेंगे
एनएचएआई ने शुरू किया कार्य, एनएच से गुहरने वाले हजारों वाहनों को मिलेगी राहत
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर।
भारत काे तिब्बत सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर कई स्थानों में सफर जोखिमभरा बना हुआ है। सैंज से ज्यूरी के बीच कई स्थानों पर ब्लैक स्पॉट हैं, जिन्हें दुरुस्त और सुरक्षित बनाने के काम शुरू हो गया है। वहीं, एनएच पर बने पुल भी ब्लैक स्पॉट की तरह खतरनाक बने हुए हैं। चार स्थानों पर बने पुलों पर हादसे का अंदेशा बना रहता है, क्योंकि यहां वाहनों की आवाजाही के लिहाज से उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) चार नए पुलों का निर्माण कर रहा है। इन पुलों के निर्माण के बाद एनएच पर लोगों और वाहन चालकों को सुरक्षित सफर का लाभ मिलेेगा। एनएचएआई ने इन पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही लोगों को पुलों की सुविधा मिलेगी। बीते वर्षों में हुई भारी बरसात और भूस्खलन के कारण एनएच-पांच पर कई स्थानों में सफर जानलेवा बना हुआ है। एनएच पर सैंज से लेकर ज्यूरी तक एनएच पर बने पुल भी सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं हैं। पुल की कम चौड़ाई और पहाड़ी के साथ लगती सड़क के कारण आए दिन हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। इस एनएच से रोजाना शिमला, किन्नौर, कुल्लू जिले के हजारों लोगों, देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना, आईटीबीपी के जवानों और देश-विदेश से किन्नौर पहुंचने वाले पर्यटकों का आना-जाना रहता है। ब्लैक स्पॉट बने चार पुलों पर अब जोखिमभरे सफर से निजात मिलेगी। एनएचएआई ने नए सिरे से पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। चार स्थानों पर एनएचएआई करीब 45.25 करोड़ रुपये की लागत से कुल 260 मीटर लंबे पुल बनाएगा। योजना के तहत पशाडा खड्ड में 125 मीटर, खेखर पुल में 35 मीटर, भैरा खड्ड और मच्छाडा खड्ड में 50-50 मीटर लंबे पुल बनाए जाएंगे। एनएचएआई ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। संवाद
नेशनल हाईवे-पांच पर चार पुलों का निर्माण किया जा रहा है। चार स्थानों पर 45.25 करोड़ रुपये की लागत से कुल 260 लंबे पुल तैयार किए जाएंगे। निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को इन पुलों का लाभ मिलेगा।-- प्रदीप कौशल, सहायक अभियंता, एनएचएआई रामपुर
Trending Videos
पशाडा में 125, खेखर में 35, भैरा खड्ड और मच्छाडा खड्ड में 50-50 मीटर लंबे पुल बनेंगे
एनएचएआई ने शुरू किया कार्य, एनएच से गुहरने वाले हजारों वाहनों को मिलेगी राहत
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर।
भारत काे तिब्बत सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर कई स्थानों में सफर जोखिमभरा बना हुआ है। सैंज से ज्यूरी के बीच कई स्थानों पर ब्लैक स्पॉट हैं, जिन्हें दुरुस्त और सुरक्षित बनाने के काम शुरू हो गया है। वहीं, एनएच पर बने पुल भी ब्लैक स्पॉट की तरह खतरनाक बने हुए हैं। चार स्थानों पर बने पुलों पर हादसे का अंदेशा बना रहता है, क्योंकि यहां वाहनों की आवाजाही के लिहाज से उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) चार नए पुलों का निर्माण कर रहा है। इन पुलों के निर्माण के बाद एनएच पर लोगों और वाहन चालकों को सुरक्षित सफर का लाभ मिलेेगा। एनएचएआई ने इन पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही लोगों को पुलों की सुविधा मिलेगी। बीते वर्षों में हुई भारी बरसात और भूस्खलन के कारण एनएच-पांच पर कई स्थानों में सफर जानलेवा बना हुआ है। एनएच पर सैंज से लेकर ज्यूरी तक एनएच पर बने पुल भी सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं हैं। पुल की कम चौड़ाई और पहाड़ी के साथ लगती सड़क के कारण आए दिन हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। इस एनएच से रोजाना शिमला, किन्नौर, कुल्लू जिले के हजारों लोगों, देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना, आईटीबीपी के जवानों और देश-विदेश से किन्नौर पहुंचने वाले पर्यटकों का आना-जाना रहता है। ब्लैक स्पॉट बने चार पुलों पर अब जोखिमभरे सफर से निजात मिलेगी। एनएचएआई ने नए सिरे से पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। चार स्थानों पर एनएचएआई करीब 45.25 करोड़ रुपये की लागत से कुल 260 मीटर लंबे पुल बनाएगा। योजना के तहत पशाडा खड्ड में 125 मीटर, खेखर पुल में 35 मीटर, भैरा खड्ड और मच्छाडा खड्ड में 50-50 मीटर लंबे पुल बनाए जाएंगे। एनएचएआई ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। संवाद
नेशनल हाईवे-पांच पर चार पुलों का निर्माण किया जा रहा है। चार स्थानों पर 45.25 करोड़ रुपये की लागत से कुल 260 लंबे पुल तैयार किए जाएंगे। निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को इन पुलों का लाभ मिलेगा।