{"_id":"69f208df99c65e68ad0a725a","slug":"two-youths-and-a-woman-arrested-with-2009-grams-of-chitta-in-jubbal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-159197-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में 20.09 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक और एक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में 20.09 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक और एक महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
रिहायशी कमरे में चल रहा था कारोबार, क्षेत्र में चिट्टे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू । जुब्बल में पुलिस की विशेष टीम ने 20.09 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने जुब्बल में एक रिहायशी कमरे पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 20.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुब्बल निवासी 40 वर्षीय विनय वर्मा, जुब्बल के बदावली निवासी 25 वर्षीय पंकज और कोटखाई की नकसेटली निवासी 31 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रिहायशी कमरे से चिट्टे का कारोबार चल रहा था। तीनों क्षेत्र में चिट्टा की अवैध खरीद-फरोख्त में लंबे समय से संलिप्त थे। इस गतिविधि में सक्रिय होने की पुलिस को सूचना मिल रही थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। इस संबंध में पुलिस थाना जुब्बल में मंगलवार शाम को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे पूछताछ के दौरान और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सके। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।
Trending Videos