सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Voting will take place today in 19 Panchayats of Rampur, administration has declared holiday

Rampur Bushahar News: रामपुर की 19 पंचायतों में आज होगा मतदान, प्रशासन ने छुट्टी की घोषित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के बाद होगी मतगणना, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के नतीजे होंगे जारी
Trending Videos

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य की मतपेटियां पहुंचाई जाएंगी स्ट्रांग रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा की 19 पंचायतों में मंगलवार सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मंगलवार को इन 19 पंचायतों में प्रशासन ने छुट्टी घोषित की है। रामपुर विकास खंड की कूट, जघोरी, सरपारा, बौंडा, रंगोरी, गोपालपुर, त्यावल ज्यूरी, डंसा, रचोली, देवनगर, नरैण, देवठी, काशापाट और ननखड़ी विकास खंड की थाना ननखड़ी, टिप्पर मझोली, करांगला, अड्डू, खुन्नी पनोली और खमाडी पंचायत में मतदान होगा। विकास खंड रामपुर में कुल 83 पोलिंग पार्टियां मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी। पंचायतीराज चुनाव को लेकर मंच अब बिल्कुल सज चुका है। पंचायत घरों और स्कूलों में अधिकतर मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान के बाद मतगणना होगी। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनावी नतीजे मंगलवार को ही घोषित होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतपेटियों को रामपुर के पदम स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। संबंधित सेक्टर ऑफिसर को इन मतपेटियों को स्ट्रांग रूम पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 30 मई को तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को स्ट्रांग रूम पहुंचाया जाएगा, जबकि 31 मई को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसर एवं कार्यकारी खंड विकास अधिकारी अनमोल शर्मा ने बताया कि रामपुर की 13 पंचायतों में मंगलवार को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को छोड़कर अन्य प्रतिनिधियों के चुनावी नतीजे इसी दिन घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article