फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   14 chalan in kotpa act

Sirmour News: कोटपा अधिनियम के तहत नाहन में चला विशेष अभियान, 14 चालान किए

Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
14 chalan in kotpa act
नाहन में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करती बीएमओ व अन्य विभागों  की टीम। संवाद
-स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की दुकानों की जांच
विज्ञापन


-तंबाकू नियंत्रण कानून और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा अधिनियम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को नाहन शहर में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 चालान किए गए। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त टीम ने नया बाजार के अलावा शंभूवाला, खजूरना पुल और ढिमकी मंदिर क्षेत्र में तंबाकू एवं खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री, निर्धारित मानकों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं की जांच की गई। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया गया, वहां संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत चालान किए गए। निरीक्षण टीम में अभियान में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप, औषधि निरीक्षक सन्नी और पुलिस थाना सदर के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिलेभर में तंबाकू नियंत्रण कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed