{"_id":"6a6764b5d6f3e416ab0f44aa","slug":"smc-election-ponta-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184542-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पीएमश्री स्कूल पांवटा के एसएमसी अध्यक्ष बने सुरेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पीएमश्री स्कूल पांवटा के एसएमसी अध्यक्ष बने सुरेश शर्मा
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल पांवटा साहिब में नवगठित एसएमसी कार्यकारिणी और स्कूल स्टाफ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमसभा में सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
सुंदर सिंह चौहान और सुनीता देवी को मिली अहम जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में सोमवार को आयोजित आमसभा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुरेश शर्मा को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुंदर सिंह चौहान को भवन उप समिति का अध्यक्ष और सुनीता देवी को शैक्षिक उप समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में रीभा रानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में अनीता, अनीता देवी, अनीता ठाकुर, रंजन चौहान, सुंदर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, दीप खदराई, सलीम खान, मीरा देवी, कमल तोमर, वेद प्रकाश, तरनजीत कौर, रंजन रजनी शर्मा, संगीता देवी, सुनीता तोमर, रेखा देवी, राजकुमार और ओमप्रकाश को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की दो उप समितियों का भी गठन किया गया। भवन उप समिति में सुंदर सिंह चौहान को अध्यक्ष और दयाराम शर्मा व ओमप्रकाश को सदस्य बनाया गया। शैक्षिक उप समिति में सुनीता देवी को अध्यक्ष व रंजन टुंडू और राजकुमार ठाकुर को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा स्थानीय निकाय से डॉ. रोहताश नांगिया, शिक्षाविद अजय शर्मा को मुख्य सलाहकार व विद्यालय की ओर से संजय शर्मा (प्रवक्ता इतिहास), रमेश चौहान (प्रवक्ता वाणिज्य) और शांति वर्मा (प्रवक्ता हिंदी) को मनोनीत सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इससे पहले तीन जुलाई को हुई बैठक में पुरानी एसएमसी को भंग कर दिया गया था। 20 जुलाई को आयोजित आमसभा में निर्धारित कोरम पूरा नहीं हो सका था, क्योंकि 500 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति आवश्यक थी, जबकि केवल 111 अभिभावक ही पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार को दोबारा आमसभा आयोजित कर नई विद्यालय प्रबंधन समिति और दोनों उप समितियों का गठन किया गया।-- -- -- -- -
विज्ञापन
सुंदर सिंह चौहान और सुनीता देवी को मिली अहम जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में सोमवार को आयोजित आमसभा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुरेश शर्मा को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुंदर सिंह चौहान को भवन उप समिति का अध्यक्ष और सुनीता देवी को शैक्षिक उप समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में रीभा रानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में अनीता, अनीता देवी, अनीता ठाकुर, रंजन चौहान, सुंदर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, दीप खदराई, सलीम खान, मीरा देवी, कमल तोमर, वेद प्रकाश, तरनजीत कौर, रंजन रजनी शर्मा, संगीता देवी, सुनीता तोमर, रेखा देवी, राजकुमार और ओमप्रकाश को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यालय की दो उप समितियों का भी गठन किया गया। भवन उप समिति में सुंदर सिंह चौहान को अध्यक्ष और दयाराम शर्मा व ओमप्रकाश को सदस्य बनाया गया। शैक्षिक उप समिति में सुनीता देवी को अध्यक्ष व रंजन टुंडू और राजकुमार ठाकुर को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा स्थानीय निकाय से डॉ. रोहताश नांगिया, शिक्षाविद अजय शर्मा को मुख्य सलाहकार व विद्यालय की ओर से संजय शर्मा (प्रवक्ता इतिहास), रमेश चौहान (प्रवक्ता वाणिज्य) और शांति वर्मा (प्रवक्ता हिंदी) को मनोनीत सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इससे पहले तीन जुलाई को हुई बैठक में पुरानी एसएमसी को भंग कर दिया गया था। 20 जुलाई को आयोजित आमसभा में निर्धारित कोरम पूरा नहीं हो सका था, क्योंकि 500 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति आवश्यक थी, जबकि केवल 111 अभिभावक ही पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार को दोबारा आमसभा आयोजित कर नई विद्यालय प्रबंधन समिति और दोनों उप समितियों का गठन किया गया।