फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   25 roads closed in sirmaur due to rain and landslides

Sirmour News: बारिश और भूस्खलन से जिलेभर में बंद हुई 25 सड़कें, विभाग को 52.50 लाख का नुकसान

Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 roads closed in sirmaur due to rain and landslides
-संगड़ाह में सात, नाहन व राजगढ़ में आठ-आठ और पांवटा साहिब में दो सड़कें प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/रोनहाट (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बारिश और भूस्खलन के चलते लोक निर्माण विभाग की 25 मुख्य जिला सड़कें क्षतिग्रस्त बंद हुई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार विभाग को करीब 52.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार रविवार देर रात और सोमवार तड़के जिले में बारिश और भूस्खलन से सबसे अधिक सात सड़कें संगड़ाह मंडल में प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा नाहन और राजगढ़ मंडल में आठ-आठ और पांवटा साहिब मंडल में दो सड़कें बंद हैं। बारिश से नदियों को जल स्तर बढ़ गया। ऐसे में गिरी नदी पर बने जटौन बैराज के गेट नंबर दो और चार से सोमवार दोपहर को नौ इंच पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के माध्यम से सड़कों से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के कार्य में जुटी हुई हैं। सोमवार शाम तक 16 सड़कों को बहाल करवाया गया। हरिपुरधार उपतहसील के टिकरी डसाकना गांव में पहाड़ी से गिरने के कारण एक गाय की मौत हो गई। यह गाय संजीव कुमार निवासी टिकरी की थी। प्रशासन ने पशुधन हानि का प्रारंभिक आकलन 40 हजार रुपये किया है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed