फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ganesh utsav in nahan on 13 september

Sirmour News: नाहन में गाजे-बाजे के साथ शहर के भ्रमण पर निकलेंगे गजानन

Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ganesh utsav in nahan on 13 september
तैयारियां पूरी, महिला मंडल और नामचीन गायक पेश करेंगे भजन और कीर्तन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में 13 सितंबर को भगवान श्री गणेश गाजे-बाजे के साथ शहर के भ्रमण पर निकलेंगे। इसी के साथ पूरा शहर चार दिन तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा। दरअसल, नवयुवक मंडल नाहन भव्य गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है, जो कि चार दिन तक चलेगा। खास बात यह है कि नवयुवक मंडल लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए किसी तरह का चंदा एकत्रित नहीं कर रहा है। इसका आयोजन आपसी सहयोग से किया जा रहा है।
नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अजय बंसल, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, संजय अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, संजीव कश्यप, बुद्धि बल्लभ, दीपक चौधरी, सतीश सिंगला, नीरज जैन, प्रदीप विज, राजन बंसल, मनीष वर्मा, पंकज अग्रवाल, कमल भंडारी ने बताया कि 13 सितंबर को शहर में गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे गोविंदगढ़ मोहल्ले से शुरू होगी, जो कच्चा टैंक, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नुघाट, मालरोड से होती हुई हिंदू आश्रम तक पहुंचेगी। इस दौरान विशेष तौर पर बुलाए गए म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

अगले दिन 14 सितंबर को सुबह 11 बजे पूजा अर्चना के बाद हिंदू आश्रम में गणपति महाराज को स्थापित किया जाएगा। जिसके बाद भक्त उनके दर्शन कर पाएंगे। शाम को पांच बजे से भजन मंडली गणेश भगवान की स्तुति व गुणगान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन स्थल हिंदू आश्रम में 15 सितंबर को सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। देर शाम 5 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। इसमें बिलासपुर से आए गायक राजेश बबलू श्री गणेश का गुणगान करेंगे। अंतिम दिन 16 सितंबर को सुबह 11 बजे भगवान गणेश को हिंदू आश्रम से श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में मूर्ति को विसर्जित के लिए ले जाया जाएगा।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed