फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   35 children vaccination

Sirmour News: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में 35 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
35 children vaccination
शून्य से डेढ़ वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को लगाए जीवनरक्षक टीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में बुधवार को नियमित टीकाकरण सत्र में शून्य से डेढ़ वर्ष आयु वर्ग के 35 बच्चों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक जीवनरक्षक टीके लगाए गए। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके शारीरिक विकास और पोषण संबंधी जानकारी अभिभावकों को दी गई।

सत्र के दौरान 5 बच्चों को बीसीजी, जबकि 30 बच्चों को पेंटा, डीपीटी, रोटा सहित निर्धारित टीके लगाए गए। इस दौरान अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में प्रत्येक माह के बुधवार को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और सभी बच्चों को समय पर जीवनरक्षक टीके उपलब्ध कराए जा सकें।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed