{"_id":"6a578ed7e84ecd7f0907768d","slug":"vitiya-jagruta-sivir-in-shilanji-village-nahan-news-c-177-1-ssml1028-183505-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिलांजी गांव में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिलांजी गांव में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलांजी गांव में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के शिलांजी गांव में राज्य सहकारी बैंक की हाब्बन शाखा ने वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत शिलांजी के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने की। बैंक शाखा हाब्बन के प्रबंधक हेमिंदर ठाकुर ने ग्रामीणों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पैन कार्ड से संबंधित सेवाओं और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे पर्सनल लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, ऋण, वाहन ऋण सहित अन्य ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही सावधि जमा, आवर्ती जमा, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं और बैंक की अन्य जमा योजनाओं के लाभ भी ग्रामीणों को समझाए।
प्रबंधक हेमिंदर ठाकुर ने ग्रामीणों से डिजिटल बैंकिंग अपनाने, समय पर बचत करने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।-- -- -- --
बदलाव:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के शिलांजी गांव में राज्य सहकारी बैंक की हाब्बन शाखा ने वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत शिलांजी के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने की। बैंक शाखा हाब्बन के प्रबंधक हेमिंदर ठाकुर ने ग्रामीणों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पैन कार्ड से संबंधित सेवाओं और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे पर्सनल लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, ऋण, वाहन ऋण सहित अन्य ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही सावधि जमा, आवर्ती जमा, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं और बैंक की अन्य जमा योजनाओं के लाभ भी ग्रामीणों को समझाए।
प्रबंधक हेमिंदर ठाकुर ने ग्रामीणों से डिजिटल बैंकिंग अपनाने, समय पर बचत करने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बदलाव: