फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress president himachal vinay kumar press varta

Sirmour News: झूठी, भ्रामक बयानबाजी के लिए माफी मांगे प्रताप सिंह रावत

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
congress president himachal vinay kumar press varta
सताहन में साझा आंगण मामले में भाजपा को कांग्रेस ने सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेता ने मीडिया के समक्ष रखे विधायक निधि से मिले तीन लाख की स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र की सताहन पंचायत में साझा आंगण के लिए धनराशि देने के मामले में भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। दो दिन पहले भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने रेणुका के विधायक और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के साझा आंगण के लिए पैसे देने की बात को झूठा और बेबुनियाद करार दिया था। प्रताप रावत का कहना था कि पैसे सांसद निधि से मिले थे और उन दो लाख रुपये से साझा आंगण तैयार हुआ था। अपने बयान में जिला प्रवक्ता ने विनय कुमार पर झूठा श्रेय लेने का भी आरोप जड़ा था।

इन आरोपों को यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और गेहल पंचायत के प्रधान ओपी ठाकुर ने सिरे से नकार दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए ओपी ठाकुर ने कहा कि प्रताप रावत बरसाती मेंढक की तरह बाहर आकर झूठी, भ्रामक और विनय कुमार की छवि धूमिल करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को विधायक निधि से दी तीन लाख रुपये की राशि के कागजात दिखाते हुए प्रताप रावत पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनको झूठी बयानबाजी पर शर्म आनी चाहिए और अपनी बयानबाजी के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए।-----:
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed