{"_id":"6a5792641edc124c8002a9c1","slug":"kisaan-morcha-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183498-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोदी-ट्रंप डील, स्मार्ट मीटर समेत ज्वलंत मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोदी-ट्रंप डील, स्मार्ट मीटर समेत ज्वलंत मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा का हल्ला बोल
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन के बाद ट्रम्प-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड के दबाव में मोदी सरकार की ट्रेड डील मंजूर नहीं: तरसेम सिंह सग्गी
भारत-अमेरिका डील की प्रतियां जलाई, उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बुधवार को हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा इकाई की बैठक विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक के बाद धरना प्रदर्शन किया गया। किसान जुलूस में किसान हाथों में तख्तियां और काले झंडे लेकर पहुंचे। इस दौरान भारत-अमेरिका डील की प्रतियां जलाई। उप जिलाधिकारी (एाडीएम)पांवटा साहिब के माध्यम से देश की राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें देश के किसानों व आम जनविरोधी ट्रेड डील का संयुक्त किसान सभा ने विरोध जताया है।
संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, सह संयोजक गुरविंद्र सिंह गोपी व दारा सिंह ने कहा कि मोदी-ट्रंप डील किसान विरोधी है। इनकी प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया है। केंद्र सरकार की ओर से अमेरिका के साथ की गई कृषि और व्यापार संबंधी डील सीधे तौर पर देश के अन्नदाता और छोटे व्यापारियों पर सीधा हमला है। इस डील के तहत विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में एंट्री मिलेगी। इससे हमारे किसान, बीज और मंडियां सब बर्बाद हो जाएंगी। किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र की सरकार कॉरपोरेट घरानों के हाथों देश की खेती बेचना चाहती है।
इससे पहले बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की गेहूं और तोरिया की फसल के बीज जो कि कोई विभाग द्वारा किसानों से खरीदा गया जिसकी पेमेंट अभी तक नहीं हुई है। किसानों को ये लंबित पेमेंट शीघ्र होनी चाहिए। किसान बहुत परेशान है। यदि ये भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो मजबूरन किसान संघर्ष व आंदोलन पर पर सड़कों पर उतरेंगे। बैठक में मोदी-ट्रंप डील, स्मार्ट मीटर, बीज पेमेंट को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसके बाद धरना प्रदर्शन हुआ। उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की मोदी-ट्रंप डील की प्रतियां जलाईं और क्षेत्र की 2 प्रमुख समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी द्विज गोयल को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर सरवण सिंह, मनीष तोमर पूर्व प्रधान भरली, भूपेंद्र सिंह, दारा सिंह, सायरा बानो, हरबंस सिंह, तरण सिंह समेत किसान संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।-- -- -- -

इस अवसर पर सरवण सिंह, मनीष तोमर पूर्व प्रधान भरली, भूपेंद्र सिंह, दारा सिंह, सायरा बानो, हरबंस सिंह, तरण सिंह समेत किसान संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।