सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   39 vehicles chalan

Sirmour News: अवैध खनन करने पर 39 वाहनों के काटे चालान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
39 vehicles chalan
सिरमौर में अवैध खनन के मामले में पुलिस की तरफ से जब्त किए गए वाहन। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सिरमौर पुलिस की दो दिन में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Trending Videos

-पुलिस ने चालान के बाद वाहनों को भी किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो दिनों में 39 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एसपी सिरमौर के आदेशानुसार अभियान चलाकर अमल में लाई है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने जिलेभर में अवैध खनन को लेकर 23 व 24 फरवरी को अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में लगे वाहनों की जांच की गई। मौके पर 31 ट्रैक्टरों, 7 टिपरों व एक पिकअप के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। वाहनों के चालान करने के बाद उन्हें जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सड़कों पर दिन व रात को नाके लगाने के बाद ऐसे वाहनों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जब्त किए गए वाहनों के खिलाफ चालानों को आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। अवैध खनन के मामलों में किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
संवाद

सिरमौर में अवैध खनन के मामले में पुलिस की तरफ से जब्त किए गए वाहन। स्रोत विभाग

सिरमौर में अवैध खनन के मामले में पुलिस की तरफ से जब्त किए गए वाहन। स्रोत विभाग

सिरमौर में अवैध खनन के मामले में पुलिस की तरफ से जब्त किए गए वाहन। स्रोत विभाग

सिरमौर में अवैध खनन के मामले में पुलिस की तरफ से जब्त किए गए वाहन। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed