{"_id":"699efc027ee8a49f260371a3","slug":"vidai-party-in-banethi-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-172806-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: श्वेता ठाकुर मिस और नीरज बने मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: श्वेता ठाकुर मिस और नीरज बने मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन
बनेठी स्कूल में विदाई समारोह में बच्चे और स्कूल स्टाफ। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर--
-बनेठी स्कूल में आयोजित हुआ रंगारंग विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय पासी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में जमा एक के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान श्वेता ठाकुर को मिस फेयरवेल और नीरज को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को विभिन्न रोचक टाइटल देकर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। जमा दो के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया। कई छात्र-छात्राएं भावुक भी नजर आए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर जमकर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य संजय पासी ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अर्जित संस्कार और शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित होंगे। संवाद
Trending Videos