सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   berma papdi school smc meeting

Sirmour News: बच्चों को एक साथ परोसा जाएगा मिड-डे मील

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
berma papdi school smc meeting
पी एम श्री स्कूल नाहन में बनाया गया किचन शेड। स्रोत संगठन
विज्ञापन
-एसएमसी की बैठक में लिया निर्णय
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बर्मा पापड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू परमार ने की।
प्रधानाचार्य ने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अभिभावकों को यह भी अवगत कराया कि अब प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक साथ मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाएगा। इससे व्यवस्थाओं में सुधार और समय का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सुभाष चंद तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। एसएमसी प्रधान ने विद्यालय के विकास कार्यों एवं अनुशासन बनाए रखने में अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय प्रबंधन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में अभिभावकों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed