{"_id":"69f214f555e157b03e0d448e","slug":"one-arrested-with-drugs-capsules-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177572-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पुलिस ने उत्तरप्रदेश से 7440 नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पुलिस ने उत्तरप्रदेश से 7440 नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आया था उत्तर प्रदेश के इस आरोपी का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस न केवल नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है बल्कि उनके बैकवर्ड व फाॅरवर्ड लिंक खंगालकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक नशा तस्कर के घर पर छापेमारी कर 7440 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि पुलिस की गठित विशेष दल ने 23 अप्रैल को दो नशा तस्करों को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सहारनपुर के एक नशा तस्कर से नशीली दवाओं की खेप लाई जाती है। इसके बाद पुलिस टीम ने मुख्य नशा तस्कर को धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने गफ्फार, निवासी गोवर्धनपुर ढलानी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 7440 नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर पांवटा साहिब लाया। पुलिस नशा तस्कर से कड़ी पूछताछ कर रही है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्कर की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक नशा तस्कर को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
Trending Videos