{"_id":"69f212b7ce263325a10af8c2","slug":"van-raksak-news-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177555-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सहायक वनरक्षक के पद सृजन करने पर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सहायक वनरक्षक के पद सृजन करने पर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-वन रक्षकों ने उपायुक्त सिरमौर को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की तरफ से सहायक वन रक्षकों के पद सृजन करने के फैसले का विरोध होने लगा है। बुधवार को वन रक्षक वन वृत्त नाहन एसोसिएशन इस मामले में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिली। उपायुक्त की मार्फत एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया।
वनरक्षक संगठन वन वृत्त नाहन के अध्यक्ष अनुज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सहायक वनरक्षक के पदों को सृजन करने को लेकर अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा की यह सही नहीं है। वनरक्षक का एक सुव्यवस्थित और प्रभावी केडर मौजूद है। उन्हीं कार्यों के लिए एक और समानांतर पद सहायक वनरक्षक बनाना प्रशासनिक रूप से केवल भ्रम पैदा करेेगा। उन्होंने कहा कि एक ही कार्य के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों के पदों का होना किसी भी संगठनात्मक तर्क से परे है। इस अवसर पर नायब सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos