{"_id":"699c5abaea4c96c3a7097229","slug":"cbsc-admission-in-sarnha-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-172654-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां स्कूल में इसी सत्र से शुरू होंगी सीबीएससी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां स्कूल में इसी सत्र से शुरू होंगी सीबीएससी कक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में शिक्षा सत्र-2025-26 से सीबीएसई कक्षाओं का संचालन होगा। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। चंद रोज पहले सराहां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस स्कूल में सीबीएसई कक्षाएं शुरू करने की हामी भरी थी।
अधिसूचना जारी होने के बाद स्कूल प्रबंधन सीबीएससी को लेकर आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कर रहा है। प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने बताया कि अब 12वीं कक्षा तक के लिए यहां छात्र-छात्रा दोनों के लिए संयुक्त प्रवेश की सुविधा रहेगी। विद्यालय में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकायों में प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
उन्होंने सीमित सीटों को देखते हुए अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन जल्द से जल्द करवाने की अपील की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने मुख्यमंत्री से यह मांग पूरी करने के लिए आभार प्रकट किया है।
-- -संवाद
Trending Videos