सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket pratiyogita in ponta

Sirmour News: कामा एकादश पांवटा ने शिरगुल स्टार टौंरु टीम को 73 रनों हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
cricket pratiyogita in ponta
विज्ञापन
...
Trending Videos

(सिटी स्पोर्टस) --


-कामा टीम की तरफ से हिमांशु ने 92 रन और विवेक ने 74 रन बनाए
-पांवटा नगर परिषद मैदान में चल रही उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में कामा एकादश ने शिरगुल स्टार टौंरु को 73 रनों के विशाल अंतर से हरा कर स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
कामा एकादश की तरफ से हिमांशु ने शानदार 92 रन तथा विवेक ने आकर्षक 74 रनों की पारी खेली। हरफनमौला खेल दिखाने पर विवेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अन्य मैच में एनडीएन एकादश टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पांवटा साहिब अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने बताया कि कामा क्रेन एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गंवा कर 241 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें हिमांशु ने मात्र 43 गेंदों में 8 छक्के व 5 चौकों की मदद से शानदार 92 रनों की पारी खेली। वहीं, विवेक ने 39 गेंंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 74 रन, हरजिंद्र ने 35 और सौरभ ने 30 रनों का अपनी टीम के लिए योगदान किया।
टौंरु टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्रम, रिंकू और विशाल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिरगुल स्टार टौंरु की टीम के रजत ने सर्वाधिक 37 रन, दलीप ने 26, लक्की ने 18 रन बनाए। टौंरु की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। विवेक और सतीश ने दो-दो विकेट, इंद्रजीत, बिल्लू व बिनू ने एक-एक विकेट लिया। कामा एकादश ने 73 रनों से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।

वहीं, एनडीएन एकादश टीम ने अपना मैच 7 विकेट से जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। एडवोकेट यूनिटी विकासनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का स्कोर किया। जवाब में तीन विकेट गंवा कर एनडीएन एकादश ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। अचल देव ने 27 और तरुण ने 25 रनों की पारी खेली।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed