{"_id":"699d8a907a0de414b70d8f5b","slug":"video-sirmour-jeetram-sharma-said-once-someone-tastes-synthetic-drugs-there-is-no-turning-back-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: जीतराम शर्मा बोले- सिंथेटिक नशा किसी ने एक बार चख लिया तो वापसी का रास्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: जीतराम शर्मा बोले- सिंथेटिक नशा किसी ने एक बार चख लिया तो वापसी का रास्ता नहीं
सिंथेटिक नशा किसी ने अगर एक बार चख लिया तो वापसी का कोई रास्ता नहीं है। युवा मजे के लिए बार नशे का सेवन करते हैं और उसके बाद इस दलदल में खींचते चले जाते हैं। जब वह इसके आदी हो जाते हैं तो नशे के लिए चोरी तक करने लगते हैं। गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात नाहन थाना के प्रभारी जीत राज शर्मा ने कही। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को यातायात, साइबर क्राइम व नशे पर सचेत किया। इससे पूर्व उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राचार्य ओंकार चंद ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। अमर उजाला की ओर से मुख्यातिथि व प्राचार्य को स्मृति चिन्ह, डायरी और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की। एसएचओ ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव भी बताए। उन्होंने कहा कि नशे के कारण परिवार में कलह तक होने लगती है, कई बार नशेड़ी व्यक्ति आत्महत्या तक कर लेता है। उन्होने कहा कि यदि कोई नशे का आदी हो चुका है तो उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों पर सैदव पालन करने और अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अच्छा नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षक डॉ विनीता पाल, मोहम्मद अली समेत सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
अमर उजाला की पहल को सराहा
1. शिक्षक मोहम्मद अली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज की एक जरूरत बन गए हैं। इससे युवाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
2. छात्रा लक्ष्मी चौहान ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा। युवाओं के लिए सभी जरूरी चीजों का बताया गया।
3. छात्रा अंशिका शर्मा ने कहा कि मैं भी अपने साथियों को भी नशे और यातायात नियमों पर जागरूक करूंगी।
4. छात्रा मनीषा शर्मा कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायी रहा, हम सबको अपने करियर को लेकर अच्छे से प्रेरित किया गया।
5. इशिका पुंडीर ने कहा कि नशा और सोशल मीडिया किस तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसे अच्छे ढंग से बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।