{"_id":"699d8e17d617cbbd080836ba","slug":"video-sirmour-nsui-staged-a-protest-against-the-central-government-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सिरमौर इकाई ने मंगलवार को नाहन के यशवंत चौक पर जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने और अमेरिका के साथ ट्रेड डील के मुद्दे को लेकर विरोध जताया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के इशारों पर काम कर रही है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की विशेष परिस्थितियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश का आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) बंद कर दिया गया है, जो प्रदेश के विकास की रीढ़ था। 40 से 50 हजार करोड़ रुपये के राजस्व अनुदान में कटौती कर प्रदेश के हितों का हनन किया गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ कथित भेदभावपूर्ण रवैया बंद नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।