{"_id":"69baaade7b51131898038409","slug":"chetra-mela-in-trilokpur-from-today-19-march-2026-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174372-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला आज से शुरू
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर सजाया गया महामाया माता बालासुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर। संवाद
विज्ञापन
-सुबह 4 बजे से खुलेंगे कपाट, पुश्तैनी भक्त परिवार अदा करेगा आरती की रस्म
-3000 दीपदान और महाआरती मेले में श्रद्धालुओं के लिए रहेंगे आकर्षण
-चार सेक्टर में बांटा मेला स्थल, सीसीटीपी और पुलिस वाहनों की रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चैत्र मास नवरात्र मेला वीरवार 19 मार्च से विधिवत शुरू हो रहा है। इस 15 दिवसीय मेले के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत माता बाला सुंदरी मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही सारी व्यवस्थाएं की गईं हैं।
मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुलेंगे। हालांकि भीड़ को देखते हुए समय में फेरबदल किया जा सकता है। पुश्तैनी भक्त परिवार आरती की रस्म अदा करेगा। इसके बाद श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था माता बाला सुंदरी वाहन पार्किंग में की गई है। मंदिर आने और जाने के लिए मुख्य मार्ग को दो भागों में विभाजित किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए असुविधा न हो।
मेला क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। शारीरिक रूप से कमजोर व वृद्ध श्रद्धालुओं का अकस्मात स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार सुविधा की व्यवस्था की गई है। आपातकाल के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसमें पंचकर्म चिकित्सा, योग और औषधीय उपचार की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए है। पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 200 के करीब सीसीटीवी और 400 के करीब पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा 150 के करीब मंदिर न्यास समिति के सुरक्षा कर्मी भी सेवाएं देंगे।
मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। मंदिर के पट प्रातः मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे और श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार समय में बदलाव किया जाएगा सकता है।
-- -
इनसेट-1
दीपदान और महाआरती आकर्षण
मंदिर न्यास समिति की ओर से इस मर्तबा पहली बार मुख्य आरती के बाद दीपदान की रस्म निभाई जाएगी। समिति पदाधिकारियों के अनुसार एक साथ 3000 दीप प्रवाहित किए जाएंगे। यह आयोजन शिव मंदिर ताल में प्रथम नवरात्र, अष्टमी और चतुर्दशी (चौदस) को किया जाएगा। इसमें समिति, प्रशासन और श्रद्धालु शामिल होंगे।
-- -
इनसेट-2
मुख्य आरती की रस्म अदा करेगा पुश्तैनी भक्त परिवार
संपूर्ण नवरात्र मेले के दौरान सुबह और शाम होने वाली मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भक्त परिवार की ओर से निभाई जाएगी। भक्त परिवार के भक्त राजेश गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार आरती की रस्म को निभाता आ रहा है। यह परंपरा कई पुश्तों से चली आ रही है। संवाद
Trending Videos