{"_id":"69baa5f21703bc246e0a9b66","slug":"hatti-samiti-will-honoured-10-students-nahan-news-c-177-1-nhn1001-174366-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: केंद्रीय हाटी समिति 10 मेधावी विद्यार्थी को 22 मार्च को करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: केंद्रीय हाटी समिति 10 मेधावी विद्यार्थी को 22 मार्च को करेगी सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
-गिरिपार के इन युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में पाया है मुकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के 10 मेधावी विद्यार्थी को केंद्रीय हाटी समिति 22 मार्च को पांवटा साहिब में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करेगी। समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि केंद्रीय हाटी समिति की पहल की दूसरी कड़ी के तहत अब सम्मान समारोह पांवटा साहिब में 22 मार्च को को आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि 8 मार्च को हाटी समिति ब्लॉक यूनिट संगड़ाह की ओर से नौहराधार में आयोजित किए गए एक सम्मान समारोह में गिरिपार क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में सभी यूनिटों से पात्र बच्चों के नाम मांगे गए थे। अब सार्थक प्रयास करते हुए दस ऐसे विद्यार्थी चिह्नित किए गए हैं।
इनमें साहिल चौहान, निवासी घासन, तहसील शिलाई (संयुक्त रक्षा सेवा) की परीक्षा पास करके सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। अश्वनी तोमर, निवासी बल्दवा, तहसील कमरऊ (यूजीसी नेट क्वालीफाई), कशीती चौहान पुत्री नरेश चौहान, निवासी पोका, सतौन (राजनीति शास्त्र यूजीसी नेट पास) को चयनित किया गया है।
इसी प्रकार प्रो. नीरज तोमर पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी कमरऊ ( यूजीसी नेट पास एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डिग्री काॅलेज पंचकूला में चयन), श्रद्धा चौहान पुत्री प्रताप सिंह चौहान, निवासी मिल्ला, तहसील शिलाई (नेट जेआरएफ पास), सुनिधि चौहान पुत्री नरेश चौहान, निवासी बनौर आंजभोज ( यूजीसी नेट पास), साक्षी पुंडीर पुत्री श्याम सिंह पुंडीर, निवासी आगरो (एडीओ के पद पर चयनित), ईशा पुंडीर पुत्री श्याम सिंह पुंडीर, निवासी आगरो ( यूजीसी नेट पास), दिव्या चौहान, निवासी बनौर ( यूजीसी नेट पास) व गौरव ठाकुर पुत्र दयाराम ठाकुर, निवासी कांटी मशवा (विद्यार्थी एवं गायक नशामुक्ति चेतना गीत) को 22 मार्च को सम्मानित किया जाएगा।
संवाद
Trending Videos