सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   children eat elbendajol tablet

Sirmour News: सिरमौर में 1,59,120 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
children eat elbendajol tablet
जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली ​खिलातीं बीएमओ। संवाद
विज्ञापन
-1 से 5 वर्ष तक के 41,239 को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई
Trending Videos


-राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर जिलेभर में चलाया गया अभियान

-छूटे बच्चों को 28 फरवरी तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर सिरमौर जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सोमवार को 1,59,120 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अभियान के अंतर्गत 1 से 5 वर्ष तक के 41,239 बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई गई, ताकि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और कुपोषण से बचाव हो सके।

जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,78,587 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार निर्धारित लक्ष्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। जो बच्चे किसी कारणवश छूट गए हैं, उन्हें 28 फरवरी तक चलने वाले मोप-अप राउंड में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। विभाग की ओर से जिले के 1,468 राजकीय स्कूलों, 175 निजी स्कूलों और 1,484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से यह दवा बच्चों को दी जा रही है। शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को सफल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि कोई बच्चा दवा लेने से वंचित रह गया हो तो मोप-अप राउंड के दौरान अवश्य दवा दिलाएं, ताकि जिले को कृमि संक्रमण मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

---

बाक्स

जवाहर नवोदय विद्यालय में खंड स्तरीय कार्यक्रम

नाहन। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल में 512 के करीब बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी बलोदी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. काम्या गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, बीपीएम रोहित चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अदिति ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed