{"_id":"69c28d0f78f121a17908fe43","slug":"court-news-3-nahan-news-c-177-1-nhn1017-174764-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 5
विज्ञापन
विज्ञापन
3.11 करोड़ मुआवजा राशि जारी करने के आदेश
नाहन (सिरमौर)।
जिला अदालत ने एक अहम मामले में आवेदकों को बड़ी राहत देते हुए 3,11,22,506 रुपये मुआवजा राशि जारी करने के आदेश दिए हैं। यह मामला वर्ष 2017 में दायर संदर्भ याचिका से जुड़ा है।
मामले की सुनवाई के दौरान आवेदकों की ओर से अदालत को बताया गया कि संबंधित मुआवजा राशि पहले ही अदालत में जमा करवाई जा चुकी है और इस फैसले के खिलाफ किसी भी पक्ष ने अपील दायर नहीं की है। वहीं, प्रतिवादियों की ओर से भी इन आवेदनों पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई। अदालत ने कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट मंगवाई। इसमें बताया गया कि गुमान सिंह व अन्य बनाम राज्य मामले में 1,65,68,881 रुपये और अजय व अन्य बनाम राज्य मामले में 1,45,53,625 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई है। सभी पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आदेश दिया कि आवेदकों के हिस्से की मुआवजा राशि, ब्याज सहित, निर्धारित हिस्सेदारी के अनुसार बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जारी की जाए।
संवाद
Trending Videos