{"_id":"692858213294d084240a831e","slug":"crices-on-lab-construction-nahan-news-c-177-1-nhn1002-165654-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रयोगशाला भवन निर्माण को लेकर गहराया विवाद, धरने पर बैठे नपं उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रयोगशाला भवन निर्माण को लेकर गहराया विवाद, धरने पर बैठे नपं उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने तथ्य तोड़-मरोड़कर विवाद उत्पन्न करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक राजगढ़ की शिक्षा विभाग के नाम वाली भूमि में बनाए जा रहे प्रयोगशाला भवन को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत राजगढ़ के उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर वीरवार को अचानक पुराने बस अड्डे पर सड़क के बीचोबीच धरने पर बैठ गए। उन्होंने इसे खेल मैदान को बचाने का तर्क देते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की।
हालांकि स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के आग्रह पर उन्होंने अब धरना दोपहर बाद समाप्त कर दिया। कपिल ठाकुर विद्यालय में प्रयोगशाला किसी अन्य स्थान पर बनाने और इस छोटे से मैदान को यथावत रखने का तर्क दे रहे हैं। अधर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने प्रेस वार्ता करके स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि विद्यालय की जमीन पर हिमुडा की ओर से फूड प्रोसेसिंग लैब का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष व कुछ अन्य लोग तथ्यों को तोड़-मरोड़कर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं।
वर्मा ने कहा कि हिमुडा की ओर से दो–तीन बार निरीक्षण कर चयनित स्थल को उपयुक्त माना गया है। अन्य सुझाए गए स्थानों पर निर्माण लागत 30 से 40 लाख तक बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने दावा किया कि जिस स्थान को खेल मैदान बताया जा रहा है, वह अब खेल के लिए इस्तेमाल नहीं होता है। जो बच्चे वहां खेलते है वह विद्यालय के नहीं हैं।
धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर को विद्यालय की जमीन की निशानदेही का समय लिया गया है। यदि लोग वास्तव में खेल मैदान को लेकर चिंतित हैं, तो विद्यालय के पीछे लगभग ढाई बीघा भूमि पर खेल मैदान निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने अपील की कि निशानदेही वाले दिन स्कूल की जमीन सुनिश्चित करवाने में सहयोग दिया जाए।
Trending Videos