{"_id":"69ba9688679c2ca3cd007a67","slug":"davn-public-school-dadhahu-students-learnt-about-navratra-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174346-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बच्चों को समझाया नवरात्र का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बच्चों को समझाया नवरात्र का महत्व
विज्ञापन
नवरात्र के विषय में जानकारी हासिल करते डीएवीएन पब्लिक स्कूल के बच्चे। संवाद
विज्ञापन
डीएवीएन स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में विद्यार्थियों को नवरात्र के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने बताया कि नवरात्र हिंदुओं का 9 दिनों तक चलने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो देवी दुर्गा के नौ रूपों की शक्ति, आराधना और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
अध्यापक धनवीर ने बताया कि यह पर्व महिशासुर पर देवी दुर्गा की विजय का प्रतीक भी हैं। नवरात्र के 9 दिन शैलपुत्री, बह्यचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिरात्रि की पूजा होती है। अध्यापक सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि हिंदू केलेंडर के अनुसार चैत्र के नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो जाता है। इस मौके पर विद्यालय के अन्य अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos