{"_id":"6a2a9bb03b71bc6d0208f74a","slug":"demands-of-hrtc-workers-nahan-news-c-177-1-ssml1030-180693-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 24 तक लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 25 से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 24 तक लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 25 से करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एचआरटीसी चालक-परिचालक कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो होगा चक्का जाम
पांवटा साहिब में गेट मीटिंग कर बनाई रणनीति, मांगों को लेकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक कर्मचारी संघ की गेट मीटिंग पांवटा साहिब में हुई। बैठक में हर माह की एक तारीख को वेतन प्रदान करने की मांग उठाई। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित एरियर, नाइट ओवरटाइम, मेडिकल बिलों के भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई। निगम के कर्मचारियों ने सरकार व निगम को चेताया कि मांगों को 24 जून तक पूरी नहीं किया गया तो 25 जून से हड़ताल करेंगे।
बैठक के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो चालक संघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दे चुके हैं। हर माह की एक तारीख को वेतन प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया है। इसके साथ ही 75 माह का नाइट ओवरटाइम करीब डेढ़ करोड़ लंबित पड़ा है। एरियर अन्य सभी विभाग को चार वर्ष पहले मिल चुके हैं। लंबित नाइट ओवरटाइम भुगतान के अलावा छठे वेतन आयोग के एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त अन्य सरकारी कर्मचारियों को जारी किए जाने के बावजूद एचआरटीसी कर्मचारियों को नहीं दी गई है। एचआरटीसी कर्मचारियों को अब तक एरियर की लंबित किस्त नहीं मिल सकी है। पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को करीब बीस करोड़ मेडिकल बिलों का भुगतान भी अब तक नहीं हो सका है।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि 24 जून तक बकाया राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की गई तो 25 जून से प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन जिम्मेदार होंगे। गेट मीटिंग में एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के जगदीश कुमार, विक्की, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, अरुण, जितेंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
...