{"_id":"6a300c8ed8dd372f8603983a","slug":"challans-issued-to-19-trucks-and-trailers-for-violating-rules-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181067-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नियम तोड़ने वाले 19 ट्रक, ट्रालों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नियम तोड़ने वाले 19 ट्रक, ट्रालों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग और निर्धारित समय से पहले चलने पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला एसआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले ट्रक-ट्रालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग और निर्धारित समय से पहले सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें जब्त कर नगर परिषद के मेला मैदान में खड़ा कर दिया है। इन वाहनों के चालान अदालत में भेजे जाएंगे।
स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस अधीक्षक को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई ट्रक-ट्राले निर्धारित समय रात 10 बजे से पहले ही सड़कों पर चल रहे हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग के कारण यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। शिकायतों के बाद जिला एसआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक ट्रक-ट्रालों और डंपरों के दस्तावेजों की जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने सभी संबंधित वाहनों को नगर परिषद के मेला मैदान में खड़ा कर दिया है। इन वाहनों के चालान अब अदालत में प्रस्तुत किए जाएंगे, जहां नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।