सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The temple complex resounded with chants hailing Shirgula.

Sirmour News: रक्षा करें शिरगुला के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The temple complex resounded with chants hailing Shirgula.
धनला मंदिर परिसर में कार्यक्रम के दौरान महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
तीन वाहनों में श्रद्धालुओं का जत्था सराहन रवाना


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरूवाला (सिरमौर)। खत आंजभोज के धनला स्थित प्राचीन शिरगुल-बिजट महाराज मंदिर में होने वाले विशाल महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को खत की धिंटियों ने मंदिर में चांदी का छत्र, दर्जनों बर्तन, डिब्बे और लाखों रुपये की नकद राशि भेंट स्वरूप अर्पित की।
इस अवसर पर महिलाओं ने रासा भजन प्रस्तुत किए। रक्षा करें शिरगुला के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। मंगलवार 16 जून को सराहन (चूड़धार) से बिजट महाराज की पवित्र छड़ी धनला लाई जाएगी। इसके लिए सोमवार को धनला मंदिर से तीन वाहनों में श्रद्धालुओं का जत्था सराहन रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी अध्यक्ष हिरदा राम चौहान ने बताया कि पवित्र छड़ी के धनला पहुंचने पर शाम साढ़े पांच बजे विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात को भंडारे का आयोजन होगा। बुधवार को सुबह 10:30 बजे कुरूड स्थापना, 11:30 बजे देव स्थापना और दोपहर 12:00 बजे महासाय पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से भंडारा शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, बर्तन भंडार, टेंट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन से पुलिस सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

शिरगुल महाराज का करीब साढ़े पांच सौ वर्ष पुराना इतिहास धनला से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार राक्षसों का वध कर गंगा स्नान के बाद महाराज ने अपना पहला पड़ाव धनला में डाला था। उनका शीश चूड़धार में विराजमान है। पुजारी, माली और भंडारी कहते हैं कि चूड़धार जैसी ही शक्ति धनला में भी विद्यमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed