{"_id":"6a300915ce6d080eda0b4a1e","slug":"women-were-informed-about-rights-and-schemes-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181068-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिलाओं को अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिलाओं को अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोगीनंद में एकल नारी शक्ति संगठन ने आयोजित किया नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। मोगीनंद पंचायत में एकल नारी शक्ति संगठन की ओर से एक दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला जीयति कमल देवी और कार्यकर्ता हेमलता ने संयुक्त रूप से की। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नेतृत्व क्षमता विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम में समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ उपलब्ध कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देकर अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में संगठन के ढांचे और कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की नेतृत्व भूमिका अहम है। उन्होंने महिलाओं को अपने क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने और मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।