सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Provided information on precautions to be taken during a disaster.

Sirmour News: आपदा में बरती जानी वाली सावधानियों की दी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Provided information on precautions to be taken during a disaster.
सोमवार को पांवटा साहिब कॉलेज में दसवें राज्य व्यापी मॉक ड्रिल अभ्यास में आपदा प्रबंधन की जानका
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में मॉक ड्रिल का आयोजन, विद्यार्थी और स्टाफ को सुरक्षित निकला

भूकंप, बादल फटने और वनाग्नि को लेकर कराया निकासी अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में राज्यव्यापी मेगा मॉक अभ्यास के तहत निकासी ड्रिल की गई। भूकंप, बादल फटने और वनाग्नि जैसी आपदाओं की स्थिति में विद्यार्थियों और स्टाफ की तैयारियों को परखने के लिए अभ्यास कराया गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करना था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक प्रो. विम्मी रानी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. विम्मी रानी ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखना और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षित निकासी मार्गों का उपयोग करने और अफरा-तफरी से बचने पर भी उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे चेतावनी सायरन बजते ही सभी कक्षाओं और कार्यालयों में मौजूद विद्यार्थी, प्राध्यापक और कर्मचारी पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत सक्रिय हो गए। सभी ने पहले सुरक्षित मुद्रा अपनाई और फिर कतारबद्ध तरीके से भवनों से बाहर निकलकर निर्धारित सुरक्षित स्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद हेड काउंट के माध्यम से सभी की उपस्थिति सुनिश्चित कर तैयारियों का आकलन किया गया।
इस दौरान प्रो. दीपाली भंडारी, प्रो. नंदिनी कंवर, प्रो. कांता चौहान, प्रो. दीपक, प्रो. संदीप शर्मा, प्रो. दिनेश, प्रो. कल्याण राणा, प्रो. पूजा, प्रो. कमलेश, प्रो. अपर्णा, प्रो. बहार और प्रो. वैशाली सहित अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed