सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dental chair machine in dadhahu college

Sirmour News: आधुनिक तकनीक से होगा दंत रोगियों का उपचार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dental chair machine in dadhahu college
ददाहू अस्पताल में नई स्थापित दंत मशीन से उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
-सिविल अस्पताल ददाहू में नई डेंटल चेयर स्थापित
Trending Videos

-2.61 लाख रुपये की लागत स्थापित की गई चेयर
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में अब दंत रोगियों को आधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के दंत विभाग में बुधवार को नई अत्याधुनिक डेंटल चेयर (मशीन) स्थापित की गई, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस नई मशीन के लगने से दंत विभाग में डेंटल चेयर की संख्या बढ़कर अब दो हो गई है। पहले पुरानी डेंटल चेयर के खराब होने के कारण उसका उपयोग नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते एक समय में केवल एक ही मरीज का उपचार संभव हो पाता था। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था और उपचार व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई डेंटल चेयर की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्वीकृति मिलने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से करीब 2.61 लाख रुपये की लागत से यह आधुनिक मशीन उपलब्ध करवाई गई है। अब अस्पताल में एक साथ दो दंत रोगियों का उपचार किया जा सकेगा, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
दंत चिकित्सक डॉ. विनोद तोमर ने नई मशीन से पहले ही दिन पांच मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। साथ ही मशीन की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि यह मशीन आधुनिक उपकरणों से लैस है, जिससे उपचार अधिक सटीक और प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।
सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब दंत रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, दोनों दंत चिकित्सकों को भी कार्य करने में सुविधा होगी और अस्पताल की सेवाएं पहले से अधिक सुदृढ़ होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed