{"_id":"69ca7a3874f1158776052f0a","slug":"driving-test-and-vehicles-passing-shedule-of-april-month-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175255-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में 6 और 21 अप्रैल को होगी पासिंग, 7 और 22 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग टेस्ट
पांवटा साहिब में वाहनों की पासिंग 8 अप्रैल (निजी वाहन) को होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। परिवहन विभाग ने सिरमौर में अप्रैल महीने के लिए वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के तहत नाहन और अन्य क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सिरमौर की क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चंदेल ने बताया कि अप्रैल 2026 के महीने के लिए जिले के विभिन्न उपमंडलों में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 21 अप्रैल को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 22 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार पांवटा साहिब में वाहनों की पासिंग 8 अप्रैल (केवल निजी वाहन), 9 अप्रैल (केवल कमर्शियल/ट्रांसपोर्ट वाहन) और 28 अप्रैल को होगी। यहां ड्राइविंग टेस्ट 10 और 29 अप्रैल को होंगे। राजगढ़ में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों एक ही दिन 4 अप्रैल को होंगे। वहीं, शिलाई में 23 अप्रैल, कफोटा में 24 अप्रैल, संगड़ाह में 18 अप्रैल, सराहां में 20 अप्रैल को वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
आरटीओ ने संबंधित क्षेत्र के आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार अपने दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचें। यह ध्यान रखें कि पांवटा साहिब में पासिंग के लिए निजी और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं, इसलिए अपनी श्रेणी के अनुसार ही उपस्थित हों।
संवाद
Trending Videos