सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fibe bigha land donated to phc in kanti masva

Sirmour News: ग्रामीणों ने पीएचसी के लिए पांच बीघा भूमि दी दान, छह महीने से बंद पड़ा काम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
fibe bigha land donated to phc in kanti masva
विज्ञापन
-भवन की हालत जर्जर होने के चलते खुले आसमान तले हो रही जांच
Trending Videos

-चिकित्सकों सहित रोगियों को झेलनी पड़ रही हर रोज समस्या
संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ गिरिपार क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कांटी मशवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन इसकी पोल खोल रहा है। यहां भवन खस्ताहाल होने के चलते डॉक्टर डर के साय में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। आलम यह है कि डॉक्टर को मजबूरन खुले आसमान के नीचे मरीजों की जांच करनी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दशक पहले सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से कांटी मशवा पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला था। 2001 में पंचायत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दो कमरों का भवन बनाकर स्वास्थ्य विभाग के अधीन किया था। करीब 25 वर्षों से इसी भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। अब भवन की खस्ताहाल होने के कारण छत गिरने की कगार पर है। कई बार तो छत का प्लास्टर मरीजों व कर्मचारियों के ऊपर ही गिर चुका है।
इसके बाद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर यहां खुले आसमान तले कुर्सी लगाकर मरीजों की जांच कर रहे हैं। कांटी मशवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने आते हैं। भवन की खस्ताहाल होने से डॉक्टर सहित कर्मचारी व मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटी मशवा पंचायत के निवर्तमान प्रधान काहन सिंह कंवर, निवर्तमान बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर सहित प्रदीप सिंह, बलवीर सिंह, मित्र सिंह कंवर आदि ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी साल पहले खुला है। इससे क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा मिल रही है, लेकिन भवन की खस्ताहाल होने से हर समय खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से करीब पांच बीघा भूमि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को दान की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने नये भवन बनाने का निर्माण कार्य शुरू किया है। 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है लेकिन करीब 6 महीनों से भवन का कार्य लटका हुआ है। ठेकेदार की पेमेंट नहीं होने के कारण ठेकेदार ने भवन में ताला भी लगाया था। कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि बचा हुआ भवन का कार्य को पूरा कर जल्द ही भवन को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कर दें ताकि लोगों का इसका लाभ मिल सके।
बाक्स...
जल्द सौंपेंगे भवन : सहायक अभियंता
लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटी मशवा भवन का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भवन का निर्माण कार्य पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
बाक्स.....
बीएमओ से ली जाएगी रिपोर्ट : सीएमओ
वहीं, स्वास्थ्य विभाग सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राकेश प्रताप ने बताया कि इस संबंध में बीएमओ राजपुर से रिपोर्ट ली जाएगी।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed