{"_id":"69baa3555569e3b5dd019c3f","slug":"kalaanb-trilokpur-road-maintaince-work-bot-begin-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174365-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क का नहीं हो पाया स्थायी सुधार कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क का नहीं हो पाया स्थायी सुधार कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
-नवरात्र के चलते विभाग ने अस्थायी रूप से भरे सड़क के गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क के स्थायी सुधार का कार्य इस बार भी सिरे नहीं चढ़ पाया। हालांकि, जिला प्रशासन के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग ने सड़क सुधार कार्य समय पर पूरा करने की योजना बनाई थी, लेकिन लेबर की कमी के चलते यह कार्य संभव नहीं हो पाया।
जानकारी के अनुसार संबंधित ठेकेदार की अधिकांश लेबर ईद के चलते अपने घर गई हुई है, जिससे सड़क सुधार कार्य पूरी तरह से लटका हुआ है। बहरहाल, स्थिति को देखते हुए विभाग ने बुधवार को मेले से ठीक एक दिन पहले अस्थायी राहत के तौर पर सड़क के गड्ढों को भरना शुरू किया, ताकि श्रद्धालुओं को कुछ हद तक सुविधा मिल सके। हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी है और बारिश या भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क दोबारा खराब हो सकती है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जानवेजा ने बताया कि लेबर की अनुपलब्धता के कारण सड़क निर्माण कार्य अब ईद के बाद ही संभव हो पाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि लेबर के लौटते ही सुधार कार्य शुरू कर सड़क को शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।
-- -संवाद
Trending Videos