सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kheda devta bhandara on 24 may

Sirmour News: नगर खेड़ा क्षेत्र पाल देवता का विशाल भंडारा 24 मई को

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
kheda devta bhandara on 24 may
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नाहन (सिरमौर)। नगर खेड़ा क्षेत्र पाल देवता का विशाल भंडारा 24 मई को खेड़ा मंदिर बड़ा चौक नाहन के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें हजारों लोग शिरकत करके प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह आयोजन खेड़ा मंदिर समिति नाहन एवं सभी नगर वासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

खेड़ा समिति के महासचिव गौरव गुप्ता, राकेश गर्ग ने बताया कि नाहन के खेड़ा मंदिर बड़ा चौक में 23 मई को गुग्गा महाराज का बसेरा किया जाएगा जो रात 8 बजे शुरू होगा। इसके अगले दिन खेड़ा मंदिर बड़ा चौक नाहन में ही 24 मई, दिन रविवार को सुबह 8 बजे माता काली की पूजा होगी। सुबह 9 बजे पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह ठीक 11 बजे विशाल भंडारा शुरू किया जाएगा जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी शाही महल के कपाट भी इस दिन खुले रहेंगे। शहरवासी शाही महल में खेड़ा महाराज के पौराणिक मंदिर में जाकर भी पूजा-अर्चना कर सकेंगे। उन्होंने सभी शहरवासियों से इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed