{"_id":"6a0c6615c5c781d01b0fcb7c","slug":"ncc-cadates-tracking-nahan-news-c-177-1-ssml1028-179057-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विवरांत विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट्स ने पश्मी गांव तक किया ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विवरांत विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट्स ने पश्मी गांव तक किया ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में आयोजित 1-हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पांचवें दिन कैडेट्स के लिए विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरूवात शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यायाम से हुई, जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत कैडेट्स को हथियार संचालन एवं फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं अनुशासन की भावना विकसित हो सके।
ड्रिल सत्र के दौरान कैडेट्स को मार्चिंग, सलामी एवं सैन्य अनुशासन की बारीकियों का अभ्यास करवाया गया। शिविर के अंतर्गत आयोजित विवरांत विलेज कार्यक्रम के तहत कैडेट्स ने गांव पश्मी तक ट्रैक किया। इस गतिविधि का उद्देश्य कैडेट्स को ग्रामीण जीवन, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से परिचित करवाना रहा। दोपहर में राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
-- --
Trending Videos