{"_id":"6a0c6f3276ddeaaf0a0b1704","slug":"trala-jaam-on-nh-07-nahan-news-c-177-1-nhn1001-179056-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनएच-07 पर फंसा ट्राला<bha>;<\/bha> चार घंटे लगा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनएच-07 पर फंसा ट्राला<bha>;</bha> चार घंटे लगा जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
नेशनल हाइवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजुरना के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्राला व मौके पर लगा ट्रैफिक जाम। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खजूरना पुल के समीप बसें और वाहन फंसने से स्कूली बच्चे और कर्मचारी नहीं पहुंचे गंतव्य तक, कुछ स्कूलों ने ही बच्चों को छुट्टी
नेशनल हाईवे-07 पर कालाअंब से पांवटा साहिब तक सरकार व प्रशासन कर रहे बड़े हादसे का इंतजार
-आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे दिन-रात चल रहे खनन सामग्री से लदे ओवरलोड ट्राले, लोगों की जान खतरे में
-लोगों को झेलनी पड़ी समस्या, निजी स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी, नौकरियों व जरूरी काम पर जाने वाले लोग हुए परेशान
-हाल ही में कालाअंब से पांवटा साहिब तक कई हादसे आ चुके हैं पेश
-मांग, रात में ही चलाए जाएं ट्राले, दिन में लगे पुर्णत: रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कालाअंब से पांवटा साहिब तक सफर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। करीब 60 किलोमीटर की इस दूरी पर दिन-रात हरियाणा नंबर के खनन सामग्री से लदे ओवरलोड ट्राले बेखौफ दौड़ रहे हैं। चढ़ाई और उतराई अधिक होने के चलते यह आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। कड़ी कार्रवाई के नाम पर सरकार और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है और बड़े हादसे के इंतजार में है। हालांकि बीच-बीच में संबंधित विभागों की तरफ से कार्रवाई होती है, लेकिन नियमित कड़ी कार्रवाई न होने से इस गोरखधंधे में लगे लोगों के हौंसले बुलंद हैं।
मंगलवार को यहां पांवटा साहिब से कालाअंब की तरफ आ रहा एक खनन सामग्री से लदा ओवरलोड ट्राला चढ़ाई में चढ़ते हुए अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ चल पड़ा। इस दौरान ट्राला काफी दूर तक पीछे चला और पूरे एनएच को बंद कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन या राहगीर पीछे नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, ट्राले के बीच एनएच पर फंस जाने के बाद नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सुबह का समय होने के चलते निजी स्कूलों में जाने वाली बसें फंस गई तो वहीं कार्यालयों व उद्योगों में काम पर जाने वाले लोग भी फंस गए। करीब 4 घंटे तक नेशनल हाईवे बंद रहा। ऐसे में साथ लगते एक निजी स्कूल को भी छुट्टी करनी पड़ी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस थाना नाहन से टीम मौके पर गई। इसके बाद ट्राले को खाली करवाया गया और फिर एक तरफ किया गया। इसके बाद यहां नेशनल हाईवे बहाल हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वहीं, शिलाई की तरफ से आए व्यक्ति बाबू राम ने बताया कि उसकी बेटी का ऑपरेशन होना था, इसके लिए वह नाहन जा रहा था, लेकिन ट्राला बीच में फंस गया। ऐसे में देरी हुई। वहीं, केवल राम, रजनीश, कंचन आदि का कहना है कि नेशनल हाईवे पर दिन रात बेखौफ दौड़ते यह ट्राले लोगों के लिए मुसीबत बने हैं तो वहीं हादसों व जान का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि खनन सामग्री से लदे यह ट्राले पांवटा साहिब से कालाअंब तक दिन-रात तो चलते ही हैं, साथ ही ओवरलोड होने के चलते इनके हादसों का खतरा इस लिए बढ़ जाता है क्योंकि यहां चढ़ाई व उतराई अधिक है। अक्सर चढ़ाई में यह खराब खड़े होते हैं। इनसे हाईवे की हालत भी लगातार खराब हो रही है। हाल ही में कई बड़े हादसे इन ट्रालों के सामने भी आ चुके हैं। ऐसे में सुबह 6 बजे के बाद दिन में चलने पर रोक लगाई जाए।
इनसेट-
कई बड़े हादसे भी आ चुके हैं पेश
बता दें कि खनन सामग्री से लदे बेकाबू ट्राले और ट्रक न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि लगातार पलटकर और टकराकर राहगीरों व स्थानीय लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। वर्ष 2025-26 में इस मार्ग पर हादसों की बाढ़ सी आ गई है, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हाल ही में कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर सलाणी पुल के पास एक फैक्टरी के गेट के साथ ही खनन सामग्री से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे वहां खड़ी लगभग 18 मोटरसाइकिलें मलबे के नीचे दब गईं और व्यापक तबाही हुई। इससे पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य ट्राला पलट गया था। शंभूवाला के पास ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आ चुका है। हाल ही में कालाअंब में एक ट्राले की चपेट में स्कूटी आने के बाद युवती की मौत हो गई थी। इसके अलावा यह अक्सर कहीं न कहीं इस हाईवे पर पलटे हुए मिलते हैं। सैनवाला, मोगीनंद, खजूरना, आंबवाला के समीप कई हादसे हो चुके हैं।
--
-नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कालाअंब से पांवटा साहिब तक खनन सामग्री से लदे ट्रालों की दुर्घटनाओं का मामला संज्ञान में आया है। जल्द इस मामले में संबंधित विभागों से बात कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
-प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर
-नेशनल हाईवे पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड ट्रालों पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। कई ट्रालों के चालान किए जा चुके हैं। मंगलवार को एनएच बंद करने के बाद माइनिंग एक्ट के तहत पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
-एनएस नेगी, एसपी सिरमौर
Trending Videos